फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस संगठन नहीं, देश के युवाओं की आवाज : राघवेंद्र चौबे

विज्ञापन
महानगर युवा कांग्रेस की नवगठित कमेटी की भव्य बैठक व सम्मान समारोह सम्पन्न, समारोह में कार्यकर्त
विज्ञापन
वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस वाराणसी की नवगठित कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह मैदागिन में हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि युवा कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आवाज है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है और ऐसे में महानगर युवा कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन के सिद्धांतों, विचारधारा एवं जनसेवा की भावना को लेकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस रोशनी जायसवाल रही। विशिष्ट अतिथियों में ओमप्रकाश ओझा, फसाहत हुसैन बाबू, मनीष मोरोलिया, अरविंद किशोर राय, देवेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संयोजन महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा और संचालन महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे ने किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें