फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिंदगी में ‘ना’ शब्द समाप्त कर देता है आधी ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपार्टमेंट आफ कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन एम्स के डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि जिस दिन हमारी जिंदगी में ना शब्द आ जाए तो हमें मान लेना चाहिए कि हमारी आधी ऊर्जा समाप्त हो चुकी है। इसलिए हमें हमेशा हां कहना सीखना होगा और हमें यस आई कैन डू के सिद्धांत पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के कांफ्रेंस हाल में बृहस्पतिवार को युवा जोश कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. संतोष ने कहा कि बेवजह आनंद की अनुभूति हमें निराशा की तरफ लेकर जाती है और आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण गलतफहमी ही होता है। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि आज कोटा राजस्थान में आत्महत्या का आंकड़ा इसलिए बढ़ रहा है कि छात्र-छात्राएं दबाव को झेल नहीं पाते और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में नहीं अपनाते हैं। इस दौरान कुलानुशासक प्रो. अमिता सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. नवरत्न सिंह, राणा अंशुमान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें