फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विज्ञान संकाय में छात्र ने बंद किया ताला, दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने विज्ञान संकाय में बाहर से ताला बंद कर दिया। ताला बंद करने के बाद छात्र चाबी का गुच्छा भी अपने साथ लेकर चले गए। इसके कारण विभाग में पठन-पाठन और कार्यालय का काम घंटे भर से अधिक देर तक ठप रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह विज्ञान संकाय खुलने के बाद कुछ छात्रों ने बाहर से ताला बंद कर दिया। इसकी सूचना शिक्षक व कर्मचारियों ने चीफ प्रॉक्टर को दी। मौके पर पहुंची चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह ने किसी तरह से बाहर से ताला खुलवाया। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि सीसी फुटेज को देखा गया तो उसमें छात्र आदर्श राय स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। चाबियों का गुच्छा गायब होने से संकाय की सुरक्षा पर खतरा भी हो सकता है। इस आधार पर छात्र के खिलाफ सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें