फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो गजब हो गया!: रात में जलने लगा पोल से जुड़ा तार, बाल्टी लेकर चढ़ा बिजली कर्मी, बुझाई आग

Tue, 11 Jul 2023 12:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भगवानपुर अरविंदों कालोनी के पास सोमवार की रात करीब 10.45 बजे पोल का तार जलने लगा। पोल पर जलता तार देख लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन किया। कुछ देर में बिजली कर्मी पहुंचा और पानी भरी बाल्टी लेकर पोल पर चढ़ गया। 
विज्ञापन
बिजली कर्मी खंभे पर चढ़कर वायर में लगे आग को बुझाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवानपुर अरविंदों कालोनी के पास सोमवार की रात करीब 10.45 बजे पोल से तार जलने लगा। पोल पर जलता तार देख लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन किया। कालोनी के लोगों के मुताबिक बहुत देर तक किसी ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: एयरपोर्ट के विस्तार के लिए खर्च होंगे 1030 करोड़ रुपये, बोइंग विमान की भी होगी लैडिंग
इसके बाद खुद के प्रयास से आग बुझाने की कोशिश में लग गए। सूचना पाकर कुछ देर में बिजली कर्मी पहुंचा और पानी भरी बाल्टी लेकर पोल पर चढ़ गया। फिर पानी फेंक फेंक कर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया। घटना की वजह से बंगाली कालोनी, अरविंदों कालोनी, बालाजी कालोनी सहित आसपास की कालोनी में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोयेपुर, गोइठहां में भी रात करीब 9 बजे बिजली गुल हो गई। कालोनी के लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया तो पहले तो बहुत देर तक फोन नहीं उठा। बाद में किसी तरह फोन उठने पर ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली। इस वजह से कालोनियों में अंधेरा रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें