फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आंधी-पानी से बदला मौसम का मिजाज, 15.8 मिमी बारिश से गर्मी पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार की शाम शुरू हुई आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। देर शाम से रात तक जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। िससे कुल 15.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन और रात दोनों समय लोगों को राहत महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण आगामी चार दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। विभाग ने अगले कुछ दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से गर्मी का असर कुछ दिनों तक कम रहेगा, लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी। वहीं तेज हवा और गरज-चमक को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


अधिकतम - न्यूनतम तापमान
25 अप्रैल - 43.0 - 24.0
26 अप्रैल - 41.2 - 27.0
27 अप्रैल - 38.2 - 22.6
28 अप्रैल - 38.4 - 23.2
29 अप्रैल - 38.2 - 25.6
30 अप्रैल - 32.0 - 24.0
(डिग्री सेल्सियस में)
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वांचल में तेज हवा संग बारिश के चलते तापमान में कमी आई है। 4-5 मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रादेशिक वर्षा में फिर से बढ़ोत्तरी होने से तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें