फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुख्यमंत्री के दौरे पर वीवीआईपी रूट रहेगा नो-फ्लाई जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान वीवीआईपी रूट को नो-फ्लाई जोन घोषित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ‘त्रिनेत्र’ प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की रूफटॉप ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने कहा कि नवनियुक्त आरक्षियों की ड्यूटी अनुभवी पुलिसकर्मियों के साथ लगाई जाए। ड्यूटी से पूर्व उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों की सघन जांच और तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने और व्यापक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वीवीआईपी मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखा जाएगा। ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को उसकी जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से बताई जाएगी। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

भीड़ प्रबंधन के दौरान ‘नो टच पॉलिसी’ का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला संबंधित जांच केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। यातायात जाम की स्थिति से बचने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी पर्याप्त संख्या में रस्सियां, लाउड हेलर तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) साथ रखेंगे, ताकि भीड़ नियंत्रण प्रभावी ढंग से किया जा सके।


सुरक्षा और सतर्कता के विशेष इंतजाम

संवेदनशील स्थानों पर छतों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय से पहले सुव्यवस्थित वर्दी में ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन के प्रति विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें