फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाने का फायदा उठाना पड़ा महंगा, अपनी शक्ल के अभ्यर्थी का आया था मेडिकल टेस्ट देने  

Wed, 16 Sep 2020 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में मुंह पर मास्क लगाने के नियम का एक मुन्ना भाई ने सिपाही भर्ती परीक्षा के मेडिकल टेस्ट में मंगलवार को फायदा उठाना चाहा, लेकिन उसकी होशियारी धरी की धरी रह गई। सीओ कार्यालय ने मुन्ना भाई का फर्जीवाड़ा पकड़ लिया और उसके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराकर उसे पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त बिहार के मुंगेर के कमराचक निवासी अनिकेत कुमार शर्मा के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में इन दिनों उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट और शैक्षणिक दस्तवेजों के सत्यापन का काम चल रहा है। सीओ कार्यालय अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मुंगेर निवासी अभ्यर्थी सोनी कुमार यादव और अनिकेत की शक्ल मिलती-जुलती है। ऐसे में सोनी की जगह मेडिकल टेस्ट के लिए अनिकेत आया था।

अनिकेत के मास्क उतारते ही उन्हें शंका हुई तो उन्होंने कागजात में लगी सोनी की फोटो से उसके चेहरे और फिर हस्ताक्षर का मिलान कराया। फोटो और हस्ताक्षर मिलान में अनिकेत का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनी की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


उधर, पूछताछ में अनिकेत ने बताया कि यदि वह मेडिकल टेस्ट में उत्तीर्ण हो जाता और पकड़ा न जाता तो उसे 50 हजार रुपये मिलते। उसे सॉल्वर गैंग के सदस्यों ने आने-जाने और बनारस में ठहरने का खर्च देकर सोनी की जगह मेडिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए कहा था। अनिकेत से मिली जनक्रिनके आधार पर सॉल्वर गैंग के सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें