महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए फीस जमा करने की तिथि बढ़ाकर तीन अगस्त कर दी गई है। इसके पहले तीस जुलाई तक ही तिथि निर्धारित थी। शुक्रवार को बैंक की बंदी के चलते अधिकांश विद्यार्थी फीस नहीं जमा कर सके थे। शनिवार को विश्वविद्यालय के फीस काउंटर और इलाहाबाद बैंक के काउंटर पर लंबी कतार रही।
विश्वविद्यालय के फीस काउंटर पर यूजी द्वितीय, तृतीय वर्ष, पीजी अंतिम वर्ष तो इलाहाबाद बैंक काउंटर पर पीजी के प्रथम वर्ष में दाखिले के बाद फीस जमा करनी थी। दोनों काउंटरों पर लंबी कतार देख छात्रनेता मोहित सिंह के नेतृत्व में छात्र कुलसचिव से मिले और ज्ञापन देकर तिथि बढ़ाने की मांग की। कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि तीन अगस्त तक तिथि बढ़ा दी गई है।