डुबकियां पहड़ियां गांव में रविवार की भोर दो घरों में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी और आभूषण चुरा ले गए। एक घर की महिला तो नींद में चोर को पति समझ कर आलमारी की चाबी उठाने दी और उसने आसानी से पूरा घर खंगाल डाला। भुक्तभोगियों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची।
डुबकियां पहाड़ियां गांव निवासी खरभन चौहान और आजाद अहमद का घर आसपास है। रविवार की भोर दोनों घर की छत के सहारे चोर अंदर घुसे। खरभन चौहान ने बताया कि चोर सोन की दो चेन, तीन जोड़ी झुमका, एक जोड़ी अंगूठी और चांदी के जेवर चुरा ले गए।आजाद अहमद ने बताया कि घर की आलमारी पर उनकी पत्नी आलमारी की चाबी कागज के नीचे ढंक कर रखी थी।
जब चोर चाबी ले रहे थे तो वह नींद में उसे उन्हें पति समझ बैठीं। चोर आलमारी की चाबी लेकर 25 हजार रुपये, सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के जेवर चुरा ले गए। इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर जांच की जा रही है। चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।