फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने तीन दिन में मांगा घटना विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लहरतारा स्थित निजी स्कूल में छात्रा संग हुई दरिंदगी मामले में एसआईटी ने मंगलवार को स्कूल के प्रिंसिपल और डीन से पूछताछ की। दोपहर के समय डीसीपी वरुणा जोन के कार्यालय में पहुंचे प्रिंसिपल और डीन ने अलग-अलग बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

दूसरी ओर दोपहर के समय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को स्कूल में कई अनियमितता मिलीं। टीम ने कहा कि घटना से जुडे़ पूरे विवरण तीन दिन में दें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निर्मला पटेल बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय और बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक क्लास टीचर, एकेडमिक हेड और कोऑर्डिनेटर मिलीं। उन्होंने बताया कि विद्यालय से जुड़े अन्य लोग एसआईटी के सामने जांच के लिए गए हैं। निर्मला पटेल ने बताया कि टीम ने स्कूल में मौजूद लोगों का बयान दर्ज किया है। टीम में सदस्य इंजीनियर अशोक यादव के अनुसार विद्यालय के द्वितीय तल पर लड़कियों के लिए शौचालय बनाया जा रहा है, जो पहले ही होना चाहिए था।
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग
वाराणसी। निजी स्कूल में छात्रा से दरिंदगी मामले में समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने मंगलवार दोपहर डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष विष्णु यादव ने मामले में सीबीसीआईडी जांच और प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पूजा यादव, जितेंद्र यादव मौजूद थे। उधर, बीएचयू सिंह द्वार पर आईसा और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में सछास इकाई अध्यक्ष राहुल लकी, आशीष यादव, विकाश यादव अरुण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें