फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी टीम करेगी मिड डे मील की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच अब जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी टीम करेगी। अभिभावकों की कई बार शिकायत के बाद शासन की ओर से टास्क टीम बनाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

मिड डे मिल की गुणवत्ता और मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं मिलने को लेकर अभिभावकों ने कई बार शिकायत की थी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी टीम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, सचिव जिलापूर्ति अधिकारी रहेंगे। वहीं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी टीम में खंड शिक्षाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को शामिल किया जाएगा। टीमों के सभी सदस्य माह में पांच स्कूलों में बंटने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच करेंगे। इसकी रिपोर्ट प्रेरणा एप पर अपलोड की जएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली टीम का गठन हुआ है। जो मिड डे मील के गुणवत्ता की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें