फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव आकांक्षा में दिखेगा प्रतिभागियों का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू विज्ञान संस्थान के युवा महोत्सव आकांक्षा में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। हर साल की तरह इस साल भी इस कार्यक्रम में साहित्यिक, ललित कला, सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं होंगी। शनिवार को विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने युवा महोत्सव के लिए आकांक्षा आईएससी एप की लांचिंग की।
विज्ञापन

कोरोना काल की वजह से कैंपस में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं, ऐसे में आकांक्षा के यूटयूब चैनल पर सभी प्रस्तुतियों को घर बैठे देखा भी जा सकेगा। विश्वविद्यालय में मुख्य युवा महोत्सव स्पंदन के पहले संस्थान स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। एप की लांचिंग कर निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने इस तरह के आयोजनों को विद्यार्थियों में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बेहतर प्लेटफार्म बताया। इस दौरान प्रो. जगत कुमार राय, डॉ. अमिय कुमार सामल, दिव्यांशु सिन्हा, ऋषभ कुमार, धवल, अदिति, अंजलि, अनुपम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें