फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर सक्रिय हुआ प्रशासन

Wed, 03 Aug 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तुरंत हो गई। मुख्यमंत्री को सपा नेताओं ने वाट़्सएप से सूचना दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कमिश्नर को उपचार संबंधी तैयारियां करने का निर्देश दिया, जिस पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। कमिश्नर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह को साथ लेकर लहुराबीर स्थित एक होटल में पहुंच गए। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। बीएचयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी वहीं बुला लिया गया। हालांकि कुछ देर बाद सोनिया गांधी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

बीएचयू की मेडिकल टीम में गैस्ट्रो स्पेशलिस्ट प्रो. वीके दीक्षित, फिजीशियन डॉ. धीरज किशोर और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विकास अग्रवाल शामिल रहे। बीएचयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण के आदेश पर सोनिया के यहां इलाज की संभावना के मद्देनजर नई इमरजेंसी में पूरा स्पेशल वार्ड भी तैयार कर लिया गया था।


रोड शो के दौरान तबीयत बिगड़ने पर सोनिया के आराम के लिए एसपीजी को आनन-फानन में लहुराबीर स्थित एक होटल का कमरा खुलवाना पड़ा। होटल में जब एसपीजी सोनिया को लेकर पहुंची तो ग्राउंड फ्लोर पर एक भी कमरा खाली नहीं था। होटल में ग्राउंड फ्लोर पर एक एसी कमरा रिजर्व रखा था। एसपीजी के आग्रह पर उसे खोला गया, जिसमें करीब सवा घंटे तक सोनिया ने आराम किया। होटल संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 4:45 बजे अचानक एसपीजी के जवान होटल में दाखिल हुए और वह टायलेट खोलने के लिए कहने लगे। प्रबंधक ने टॉयलेट खोलकर दिखाया। इसके चंद मिनट बाद ही एसपीजी कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर होटल में दाखिल हो गई। एसपीजी ने फिर एसी रूम खोलने के लिए कहा। कुछ देर में चिकित्सकों का दल आ गया। ब्लड प्रेशर चेक करने के बाद उन्हें कुछ दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें