चलो काशी के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम
14 दिसंबर - देश के सभी मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन, सभी मेयर्स का संध्या सम्मेलन और काशी विश्वनाथ धाम में हुए स्थानीय उत्पादों के प्रयोग पर मिनी काशी प्रदर्शनी का शुभारंभ।
15 दिसंबर - कृषि मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रदेश के आर्थिक पुनरुद्धार हेतु गौ आधारित खेती पर राष्ट्रीय सेमिनार।
16 दिसंबर - प्रदेश के मंत्री मंडल की काशी विश्वनाथ धाम में बैठक।
17 दिसंबर - प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों का सम्मेलन।
18 दिसंबर - देश के सभी मशहूर ट्रैवेल, ब्लॉग लेखकों का सम्मेलन।
19 दिसंबर - काशी विश्वनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास पर विद्वानों का सम्मेलन।
20, 21 दिसंबर - देश के प्रमुख एससी, एसटी विचारकों की मौजूदगी में सामाजिक समरसता सम्मेलन।
22, 23 और 24 दिसंबर - प्रदेश की लोक विधाओं से जुड़े कलाकारों का समागम।
25 दिसंबर - सुशासन यात्रा का प्रारंभ।
25 और 26 दिसंबर - प्रदेश के सभी विभागों द्वारा विकसित स्वयं सहायता समूहों का सम्मेलन।
27, 28 व 29 दिसंबर - फिल्म फेस्टिवल और काशी पर आधारित शूट की गई फिल्मों की प्रदर्शनी।
30 व 31 दिसंबर - दलित इंडस्ट्रियल चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले देश के अनुसूचित जाति के उद्यमियों का सम्मेलन।
2 जनवरी - प्रदेश के ओडीओपी कारीगरों का सम्मेलन।
3 व 4 जनवरी - देश के वास्तुविदों का सम्मेलन।
5,6 व 7 जनवरी - विभिन्न घरानों के राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का समागम।
8 व 9 जनवरी - भारतीय परंपरा से जुड़े देशों के मंदिरों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन।
11 व 12 जनवरी - प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्रा, एनएसए सहित अन्य संगठनों का यूथ फेस्टिवल।
12 जनवरी - सुशासन यात्रा का समापन।