फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से गलियों तक सीवर

Sun, 11 Sep 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ का पानी उतरने के करीब पखवारे भर बाद भी कई इलाकों में गंदगी आैर सीवर की समस्या बनी हुई है। सड़क से लेकर गलियों और घरों तक उफना रहा सीवर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इन समस्याओं से परेशान लोग रोजाना धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन नगर निगम और जलकल विभाग बेपरवाह बने हुए हैं। शहर के एक दर्जन से ज्यादा मुहल्लों में लोग महीनेभर से जूझ रहे हैं। शनिवार को भी जैतपुरा स्थित छहमुहानी पर सीवर के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्‍से का इजहार किया। वहीं, मामले की जानकारी होने पर रात में डीएम विजय किरन आनंद ने मौके पर पहुंचकर समस्‍या देखी।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर निगम प्रशासन और जलकल के विरोध में नारेबाजी की। क्षेत्रीय पार्षद संजय साह मुन्ना और किशोर सेठ के नेतृत्व में जनता धरने पर बैठ गई। लोगों का कहना था कि कई बार जलकल के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। अधिकारी और कर्मचारी मौके पर आते हैं, तत्काल समस्या का समाधान तो हो जाता है लेकिन फिर हालात जस के तस हो जाते हैं। इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।


सीवर जाम होने के कारण जैतपुरा छहमुहानी, नागकुंआ, डिगिया, गोपालगंज, औसानगंज, नई बस्ती, ईश्वरगंगी, राजापुर, आजाद पार्क और कच्चीबाग तक का इलाका प्रभावित है। नागरिकों ने चेताया कि सीवर की व्यवस्था का जल्द निदान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।  विरोध प्रदर्शन में विनय जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता, गोलू गुप्ता, लखन, शोभनाथ, मनेाज, राजू, बचाऊ लाल, उमेश, संदीप, सुनील, राजेश, आकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन



दूसरी ओर ककरमत्ता उत्तरी इलाके में भी सीवर की समस्या से लोग त्रस्त हैं। इस इलाके में कई दिनों से गलियों और सड़कों पर सीवर उफनाया हुआ है। इससे क्षेत्र के लोग अपने घरों में कैद से हो गए हैं। जरूरी कामों से बाहर निकलना पड़ा तो गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ता है। सीवर और गंदगी के कारण लोग संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से भयभ्‍ाीत हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने के कारण लोगों में आक्रोश है। मुहल्ले की रशीदा बेगम, मुनव्वर खां आदि ने साफ-सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें