आकाश में छाए बादल की वजह से बुधवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। उमस कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन दिन में भर हवा में गर्मी का एहसास होता रहा। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में तल्खी आम दिनों से थोड़ी कम रही मगर लू का एहसास पूरे दिन रहा।
मौसम खुला होने की वजह से सुबह नौ बजे तक कड़ी धूप थी। मगर जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ा बादलों की आवाजाही बढ़ती गई। घंटे भर ही बादलों ने आकाश में डेरा जमा लिया। हालांकि बीच-बीच में सूर्य कर किरणें बादलों को भेदकर धरती पर पहुंचती रहीं। तल्ख धूप से राहत का असर सड़कों पर दिखा। कई दिनों बाद दोपहर में भी काफी चहलपहल रही। मौसम विज्ञानी प्रो. आरएस सिंह के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा।