फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ लौटी ठंड

Wed, 17 Feb 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोकल हीटिंग के बाद हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाए।
विज्ञापन

दिन भर छिटपुट बूंदाबांदी के बाद बादल शाम को बरसे। बारिश होने से सड़कों, गलियों में पानी लगने के साथ ही कीचड़ फैल गया। देर शाम बाबतपुर मौसम केंद्र ने 1.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की।
 बीएचयू के मौसम विज्ञानी डॉ राजीव भाटला के अनुसार बारिश लोकल हीटिंग की वजह से हुई है। हवाओं का रुख बदल गया है। मंगलवार की शाम तक आसमान साफ हो जाएगा लेकिन ठंड का असर बढ़ सकता है। उधर, मौसम के बदलाव से किसान राहत में हैं।
विज्ञापन

पिछले पखवारे तापमान बढ़ने और हवा में नमी का असर पैदा होने के बाद दो दिन से चल रही पूर्वा हवाओं की वजह से मंगलवार को कम दबाव का क्षेत्र बन गया।
इससे बादलों की घेरघार के साथ दिन में बूंदाबादी होती रही तो शाम को कई इलाकों में झमाझम बारिश होने से गलन का असर बढ़ गया। इससे मौसम साफ होने के बाद भी अगले कुछ दिनों तक ठंडक बनी रहेगी।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी डॉ. राजीव भाटला ने बताया कि बीते हफ्ते गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी। इससे लोकल हीटिंग हो गई और हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन गया। इस वजह से बारिश हुई है।
अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं। बुधवार की दोपहर तक आसमान साफ हो जाएगा लेकिन हवा में गलन का असर कुछ दिनों के लिए बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ बहुत ही कमजोर है।
विज्ञापन

 इस वजह से अब ठंड बहुत बढ़ने के आसार नहीं है। बाबतपुर मौसम केंद्र ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 22. 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें