फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक बनने के लिए जमकर लगाई दौड़

Mon, 08 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में रविवार को गाजीपुर के युवाओं ने भाग लिया। सेना में भर्ती होने के लिए गाजीपुर के 8094 युवक स्टेडियम पहुंचे थे। इसमें से 467 युवक ही पहली बाधा पार कर पाए। अब वह अन्य शारीरिक परीक्षाओं में भाग लेंगे।
विज्ञापन



गाजीपुर के युवक शनिवार की रात ही छावनी में पहुंच गए थे। रविवार की भोर से टोकन बंटने लगे और 8094 युवकों को टोकन दिए गए। इसमें से 326 युवक लंबाई कम होने की वजह से पहले ही बाहर हो गए। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई दौड़ में 7768 युवकों ने हिस्सा लिया। जिसमें 467 युवक ही दौड़ की पहली बाधा पार कर पाए। आज गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के युवकों की भर्ती होगी।


वाराणसी समेत छह जिलों की सेना भर्ती चार अप्रैल से छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में होगी। इसके लिए 15 फरवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि चार अप्रैल से होने वाली भर्ती में वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले की भर्ती होगी। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किस जिले की भर्ती किस दिन होगी यह जल्द ही तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें