फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एथलेटिक्स में बनारस की रानी ने जीता स्वर्ण

Sun, 12 Jul 2015 02:05 AM IST
वाराण्ासी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। लंबी दूरी की धाविका रानी यादव ने चेन्नई में चल रही 55वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन शनिवार को 20 किलोमीटर पदचाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

 बनारस की इस होनहार धाविका ने तय दूरी एक घंटा 49 मिनट और 30 सेकेंड में तय की। रानी ने अपनी ही साथी प्रियंका को पीछे छोड़। एक घंटा 54 मिनट 43 सेकेंड के समय के साथ प्रियंका दूसरे स्थान पर रहीं।
 केरल की फेमी जार्ज को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा। फेमी ने तय दूरी दो घंटा छह मिनट 38 सेकेंड में तय की। डीरेका में सेवारत रानी ने इंटर स्टेट चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखा है।
विज्ञापन

पिछली बार लखनऊ में आयोजित इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रानी ने स्वर्णिम कामयाबी हासिल की था। रानी ने बताया कि अब इनका अगला लक्ष्य चार अगस्त से आयोजित इंटर रेल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का स्वर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें