फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से सीएम असहज

Fri, 13 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करते राज्यपाल रामनाईक, सीएम अखिलेश यादव और महापौर रामगोपाल मोहले। 
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार की दोपहर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वागत करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के खिलाफ कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। चुनावी साल में पार्टी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी होते देख मुख्यमंत्री असहज हो गए। नारेबाजी कर रहे लोगों का आरोप था कि जिलाध्यक्ष मनमानी करते हैं और कार्यकर्ताओं से बदमिजाजी से पेश आते हैं।
विज्ञापन



नारेबाजी की घटना के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि इसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, इस बारे में सतीश फौजी ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा से जो लोग नाराज हैं, उन्हीं की शह पर कुछ लोग बेवजह की माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया है। नारेबाजी करने वालोें की सूची उन्हें सौंपी जाएगी। वहीं, इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मनोज राय धूपचंडी, राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र यादव, प्रदीप जायसवाल, रीबू श्रीवास्तव, अशफाक अहमद डब्लू, आत्माराम यादव, आशुतोष सिन्हा, दीपक यादव, लालन, सुनील सिंह, आनंद मोहन, राजू यादव, विकास यादव बच्चा, शैलेश गुप्ता, संजय यादव, शंभू बेनवंशी ने एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काशी आगमन पर गुरुवार को महापौर राम गोपाल मोहले ने नगर की प्रतीकात्मक चाबी उन्हें सौंपी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति या किसी दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष को नगर की चाबी सौंपी जाती है और लौटते समय वह महापौर को वापस कर दी जाती है। महापौर ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश  यादव का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री से शहर के विकास के लिए नगर निगम की अनुदान राशि बढ़ाने की गुजारिश की। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस बारे में शुक्रवार को महापौर को मुलाकात के लिए लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें