फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की चुप्पी से करोड़ों की संपत्ति पर हुआ कब्जा

Fri, 23 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की हद दर्जे की लापरवाही के कारण शहर में करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा हो गया। नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से भूमि और भवन पर पहले लोग काबिज हो गए और बाद में मामला कोर्ट में चला गया। कोर्ट में जाने के बाद नगर निगम प्रशासन ठीक से पैरवी भी नहीं कर रहा जिसके चलते कब्जा नहीं ले पा रहा है।
विज्ञापन


इसी का नतीजा है कि मैदागिन स्थित टाउनहाल से लेकर गांधी भवन तक कब्जा हो गया है। वहां लाइब्रेरी पर अरसे से ताला लगा है। एक कमरे में निजी संस्था का कार्यालय खुल गया। सरकारी भवन पर कब्जा हो गया है और निगम के अधिकारी उसे मुक्त नहीं करा सके। निगम के तहसीलदार अविनाश कुमार का कहना है कि शहर में 40 से अधिक निगम की भूमि और भवनों पर कब्जा है।

उसे चिह्नित कर 70 मुकदमे दर्ज कराए गए है। यह तो निगम के रिकार्ड के मुताबिक है जबकि निगम के सूत्रों के अनुसार दशाश्वमेध, सुदामापुर, इंग्लिशियालाइन में करोड़ों की संपत्ति पर नगर निगम की मिलीभगत से कब्जा हो गया। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि निगम के कर्मचारी दस्तावेजों में भी हेराफेरी कर उसे रिकार्ड से गायब करा चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे शहर के कई इलाकों में धड़ल्ले से कब्जा हो गया और नगर निगम अब तक मुक्त नहीं करा सका।  मामले में नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि नगर निगम की जमीन पर जहां अवैध कब्जे हैं, उसे सूचीबद्ध कराया जाएगा। टाउनहाल भवन से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। मामला कोर्र्ट में लंबित है। कोर्ट से विवाद सुलझाकर उसे खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें