फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सुरक्षा में लगेंगे 5000 हजार जवान

Thu, 21 Jan 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को शहर आगमन पर डीरेका से लेकर बीएचयू तक अभेद्य किलेबंदी रहेगी। पीएम की सुरक्षा में पांच हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।
विज्ञापन

 गुरुवार को पीएम की डमी फ्लीट और भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर का डीरेका और बीएचयू हेलीपैड पर उतरने का पूर्वाभ्यास होगा। सूबे के डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता पीएम की सुरक्षा में लगने वाली फोर्स को गुरुवार को पुलिस लाइन में संबोधित करेेेंगे।
बुधवार को डीरेका सूर्य सरोवर के सामने स्थित मैदान, जहां 22 को पीएम सामाजिक अधिकारिता शिविर में नौ हजार से अधिक विकलांगों को उनकी जरूरत के उपकरण बांटेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजन स्थल पर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। मुख्य मंच के सौ मीटर के दायरे में बम निरोधक दस्ते ने अरसे से जमीन में दबी नुकीली लोहे की कीलों को खोदकर बाहर निकलवाया।
साथ ही कार्यक्रम स्थल और पीएम के रूट के आसपास के पेड़ पौधों की भी छंटाई की गई। एसपीजी ने डीरेका और बीएचयू को अभेद्य किले के तौर पर तब्दील कर दिया है।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि हेलीकाप्टर उतारने के पूर्वाभ्यास के बाद ही यह सुनिश्चित होगा कि प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर सीधे बीएचयू या फिर डीरेका में उतरेगा।
हमारे तरफ से सभी विकल्पों पर ध्यान देकर ठोस तैयारी की जा रही है। बताया कि पीएम के जाते ही वीवीआईपी ड्यूटी खत्म नहीं हो जाएगी।
 सभी पुलिसकर्मियों को कहा गया है कि जब तक विकलांग अपने घर नहीं पहुंच जाएंगे तब तक मुस्तैदी से तैनात रहकर ड्यूटी करना है। इसके लिए पीएम के जाते ही सभी की हाजिरी भी ली जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसपीजी के अधिकारियों ने जिला पुलिस और प्रशासन को ताकीद की है कि सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसी भी विकलांग को तनिक भी दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें