फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारंग तालाब का होगा सुंदरीकरण

Wed, 20 Jan 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चार प्रमुख कुंडों को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए मंगलवार को ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) के प्रतिनिधियों ने सारनाथ स्थित शिवमंदिर के सामने सारंग तालाब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ओएनजीसी कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अनुदान देगा और तालाब का जल साफ करने के साथ ही सुंदर भी बनाएगा।
बता दें, सोमवार को ओएनजीसी के डीजीएम साजिद जमाल और एससी शर्मा ने महापौर रामगोपाल मोहले और नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही से मुलाकात की थी।
हालांकि दुर्गाकुंड, सारंगतालाब, लक्ष्मीकुंड और लाटभैरव तालाब के जल को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए इसमें पहले भी प्रस्ताव बन चुका था लेकिन महापौर और नगर आयुक्त ने खारिज कर दिया था।
 कहा था कि फिर से सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया जाए। इसके बाद ओएनजीसी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इसकी डीपीओर मुंबई की संस्था आलिया तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिद जमाल ने कहा कि सभी कुंडों तालाबों का निरीक्षण करने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर छह महीने में काम प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें