निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम की राष्ट्रपति को जानकारी देते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
जमीन से 15 मीटर ऊपर तक निर्माण कार्य अब नजर आने लगा है। एक साथ 19 भवनों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसमें मंदिर परिसर, मंदिर चौक, जलपान केंद्र, गेस्ट हाउस, यात्री सुविधा केंद्र, म्यूजियम, आध्यात्मिक पुस्तक केंद्र, मुमुक्षु भवन अस्पताल का निर्माण शुरू हो चुका है।
मंदिर चौक का हिस्सा सी सेप में निर्मित किया जाएगा। यहां से सीधे मां गंगा के दर्शन किए जा सकेंगे। उड़ीसा और चुनार के गुलाबी पत्थरों की आभा अब दर्शनार्थियों को भी नजर आने लगी है। पीतल की प्लेट से पत्थर जोड़े जा रहे हैं। 34 फीट के चार गेट होंगे। जलासेन टैरेस से गंगा के दर्शन होंगे।