फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सुनियोजित विस्तार की खुली राह

Sun, 03 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सुनियोजित विस्तार के तहत प्रस्तावित वाराणसी-रामनगर-मुगलसराय महायोजना 2031 (भाग-ब) को संशोधनों के साथ शनिवार को वीडीए बोर्ड ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

 इसके साथ ही रामनगर-मुगलसराय क्षेत्र की ओर वाराणसी महानगर के सुव्यवस्थित विस्तार की राहें खुल गई हैं। बैठक में महायोजना के तहत कई अहम प्रस्तावों को मूर्तरूप देने पर सहमति बनी। तय हुआ कि विस्तार क्षेत्र में तीन नए बस अड्डे और दो ट्रक टर्मिनल बनाए जाएंगे। मुगलसराय क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा।
आपत्तियांे का हुआ निस्तारण
वाराणसी-रामनगर-मुगलसराय महायोजना 2031पर वीडीए बोर्ड की यह अहम बैठक कमिश्नरी में हुई। तय हुआ कि रामनगर में गंगा से दूर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद संशोधन के साथ महायोजना को स्वीकृति बोर्ड ने दी है। साथ ही मेट्रो की ड्राफ्ट डीपीआर पांच जनवरी तक आने के बाद इसे शासन को भेजा जाए।
विज्ञापन

पार्क का प्रस्ताव हुआ खारिज
चिरईगांव ब्लाक के संदहा में वीडीए के मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित पार्क को खत्म कर उसकी जगह इंटर काॅलेज खोलने पर सहमति बनी है। वीडीए में जमीन के इस्तेमाल की जानकारी प्राप्त करने के लिए 50 रुपये खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब इसके लिए 500 रुपये खर्च करने होंगे। इतना ही नहीं, पांच सौ रुपये में तीन आराजी तक ही जमीन इस्तेमाल की जानकारी ली जा सकेगी। इससे अधिक आराजी की जानकारी लेने पर अलग से 150 रुपये शुल्क देने होंगे। इस पर भी बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

उठाया गया प्रताड़ना का मुद्दा
वीडीए बोर्ड के सदस्य राजू यादव और सिद्धांत जायसवाल ने मेट्रो विस्तार का मुद्दा उठाया। कहा कि मुगलसराय और रामनगर तक इसका विस्तार किया जाए। वहीं, मनीष के आत्मदाह के प्रयास का मामला भी उठा। मामले में वीडीए के अधिकारियों पर धमकी देने के आरोपों के बाबत सवाल उठाए गए। इस पर कमिश्नर ने वीडीए हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की लगातार मानीटरिंग और पूरी तत्परता से उनके निबटारे के लिए निर्देश दिए। वाराणसी महायोजना 2031 का यह दूसरा भाग है। प्रथम भाग को पूर्व में ही मंजूरी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें