फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितिन प्रसाद को समारोह का अतिथि बनाने पर अड़े छात्र नेता

Sat, 30 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ उद्घाटन समारोह रद्द किए जाने के विरोध में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने दो दिन से चल चल छात्रों का धरना शुक्रवार को कुलपति के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। धरनास्थल पर पहुंचे कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दुबे ने छात्र नेताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी मांगों पर विचार करते हुए उनके प्रस्तावों पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे। आंदोलित छात्र नेताओं का कहना था कि पूर्व मानव संसाधन राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को ही समारोह का मुख्य अतिथि बनाया जाना चाहिए। केंद्र सरकार के दबाव में इस आयोजन को रद्द किया गया है। विश्वविद्यालय का भगवाकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें विश्वविद्यालय का छात्रसंघ उद्घाटन समारोह शुक्रवार को ही निर्धारित था लेकिन अचानक विवि प्रशासन की ओर से इसे रद्द करने को लेकर दो दिन पहले ही माहौल गरमा गया। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के लिए महामंत्री जितेंद्र कुमार ने 28 जनवरी और अध्यक्ष जितेंद्रधर द्विवेदी ने 29 जनवरी को कार्यक्रम निर्धारित किया था।

इसकी सूचना होने पर कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने 27 जनवरी को एक आदेश जारी कर समारोह को छात्रसंघ संविधान के विपरीत बताते हुए आयोजन पर रोक लगा दी। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को मुख्य अतिथि बनाना केंद्र के एक मंत्री को रास नहीं आ रहा है। इसलिए समारोह पर रोक लगाई गई है। उधर, दोपहर 2:30 बजे धरना स्थल पर पहुंचे कुलपति ने छात्रनेताओं से करीब 15 मिनट तक वार्ता की।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मांगों पर विचार किया जाएगा। धरना खत्म कर दिया जाना चाहिए। इसके लिए शनिवार की शाम तीन बजे छात्रसंघ कार्यकारिणी की बैठक वीसी कार्यालय में बुलाई गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र धर द्विवेदी ने बताया कि वीसी से वार्ता के बाद धरना स्थगित किया गया है। किसी भी दशा में समारोह के अतिथि जितिन प्रसाद ही होंगे। इस फैसले से वीसी को अवगत करा दिया गया है।  कुलपति से वार्ता के समय एनएसयूआई जिलाध्यक्ष और काशी विद्यापीठ के पूर्व महामंत्री विकास सिंह, शिवमणि उपाध्याय, साकेत शुक्ला, पंकज पांडेय, मुकुंद सिंह समेत तमाम छात्रनेता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें