फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक ने मारी टक्कर, इकलौते बेटे की मौत, नवंबर में हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
राणा दो भाइयों और दो बहनों में था, लेकिन एक भाई और दोनों बहनों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर साक्षी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम
ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार राणा प्रताप सिंह ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। नवंबर में राणा प्रताप सिंह की शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार, चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी नियमताबाद गांव निवासी राणा प्रताप सिंह औद्योगिक क्षेत्र में मुरब्बा निर्माण फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार को वह फैक्ट्री में काम करने के बाद मां की दवा लेने लंका जा रहा था। हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। राणा ट्रक के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पिता रामशंकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राणा की शादी पिछले साल नवंबर में ही प्रीति सिंह के साथ हुई थी। पति की असमय मौत की खबर मिलते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां चिंता देवी भी बेटे को खोने के गम में बेसुध हैं। राणा दो भाइयों और दो बहनों में था, लेकिन एक भाई और दोनों बहनों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें