फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षिका से चेन लूटकर पैदल भाग निकले बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आवास विकास कॉलोनी गेट नंबर एक के पास शनिवार को मार्निंग वाक पर निकलीं रिटायर्ड शिक्षिका की चेन लूटकर बदमाश पैदल ही भाग निकले। परिजनों की सूचना पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके साथ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाश का पता नहीं लगा।
विज्ञापन

लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत सुदामा नगर कॉलोनी निवासी और वरिष्ठ समाजवादी चिंतक विजय नारायण सिंह की पत्नी आशा देवी (65) सुबह लगभग सवा पांच बजे टहलने के लिए घर से निकलीं। कॉलोनी के गेट नंबर एक स्थित राधा स्वामी मंदिर पर दर्शन करने के बाद वह टहल रहीं थी। इसी दौरानलाल टी शर्ट पहने एक बदमाश ने झपट्टा मार गले से चेन छीनते हुए कुछ दूर पर बाइक लेकर खड़े एक अन्य बदमाश के साथ भक्तिनगर की ओर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोग जुटे लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस आसपास इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि बदमाश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---------------
शिक्षिका से बदमाशों ने मोबाइल छीना, पुलिस ने थाने से टरकाया
सारनाथ। रसूलगढ़ स्थित कंपोजिट विद्यालय के अंदर से शुक्रवार को सहायक अध्यापिका का मोबाइल छीनकर दो बदमाश भाग निकले। पीड़िता सारनाथ थाने पर तहरीर दर्ज कराने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने लूट की जगह गुमशुदगी दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे, इससे खिन्न होकर महिला बगैर तहरीर दिए लौट गई। सोनातालाब की रहने वाली रुक्मिणी देवी रसूलगढ़ स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। आनलाइन क्लास के लिए सुबह स्कूल र्गइं और दोपहर के समय क्लास खत्म करने के दौरान मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी, तभी स्कूल परिसर में ही दो युवकों ने शिक्षिका के हाथ से मोबाइल छीन फरार हो गए। इसके बाद सराय मोहाना चौकी इंचार्ज पहुंचे तो तहरीर में गंभीर धारा दर्ज कराने के बजाय चोरी और गुमशुदगी का दबाव बनाए। दो घंटे तक अध्यापिका पर दबाव बनाया गया। शिक्षकों के अनुसार चाहरदीवारी नहीं होने के कारण आएदिन इस तरह की घटनाएं होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें