फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की नगरी में युवाओं को दीवाना बना रहा कवि कुमार के शब्दों का जादू

Sat, 16 Nov 2019 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते कुमार विश्वास - फोटो : a
विज्ञापन

युवाओं के दिल की आवाज कवि कुमार विश्वास दो दिनों से बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के युवाओं को विभिन्न मंचों के माध्यम से दीवाना बना रहे हैं। आज कवि कुमार ने कैंट के निजी होटल में एक पुस्तक विमोचन के दौरान कहा कि बाबा की नगरी में आने पर एक अलग तरह का सुकून मिलता है और मन तो करता है कि काशी का ही वासी बन जाउं। काशी में इस अभिनव पुस्तक का विमोचन करना मेरा लिए सौभाग्य की बात है। 

विज्ञापन


उक्त बातें उन्होंने साधो ये उत्सव का गांव पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहीं। कहा कि काशी को काशी ही रहने दें, क्योटो न बनाएं। काशी के घाटों की नैसर्गिक सुंदरता को ही बनाएं रखें, इन्हें संजाने संवारने के चक्कर में खराब न करें। 

शुक्रवार को कुमार विश्वास ने रोहनिया स्थित स्कूल आफ मैनेजमेंट साइंसेज के स्थापना दिवस समारोह को अपनी कविताओं से यादगार बना दिया। कवि कुमार ने जब इश्क की खुशबू में भीगी हुई रुमानी कविता तुम्हारे ख्वाब में आने की हसरत आज भी है पर सुना है द्वार पर पलकों के पहरेदार बैठे हैं। सुनाया तो कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।  
विज्ञापन


कुमार के गीतों का खुमार ऐसा था कि युवाओं को संभालना मुश्किल हो रहा था। हालांकि कुमार विश्वास ने हुए पैदा की धरती पर आबाद हंगामा, जवानी को हमारी कर गया बर्बाद हंगामा सुनाकर युवाओं को जोश से भर दिया।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें