फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जंग खाकर गल गए लोहे के खंभे, कहीं बदले तो कहीं छोड़ दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए लोहे के खंभे जंग खाकर नीचे से गल चुके हैं। कुछ जगहों पर तो बिजली निगम ने बदला, लेकिन कुछ जगहों पर उसी तरह से छोड़ दिया है। जर्जर खंभों के सहारे उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिले में विद्युत वितरण के छह खंड हैं। इन वितरण खंडों में विभिन्न भार के करीब सात लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए विभाग जगह- जगह लोहे और पत्थर के खंभे लगाया है। लोहे के ज्यादातर खंभे जंग खाकर गल चुके हैं। खंभों में बड़े-बड़े होल हो चुके हैं।
विज्ञापन

ऊपर से तारों के सहारे रुके हैं। यह स्थित शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगे लोहे के खंभों की है। बिजली निगम ने कई जगहों पर जर्जर खंभों को बदला है लेकिन कई जगह उसी तरह छोड़ दिया है। शहर के सिधारी, सिविल लाइन, हरबंशपुर, गुरुटोला, मुकेरीगंज आदि जगहों पर दर्जनों खंभे जंग खाकर गल गए हैं। अगर जर्जर खंभों को बदला नहीं गया तो कभी हादसा भी हो सकता है।
बंदर के कूदने से टूटा था खंभा, हादसा बचा था
नगर के कटरा मोहल्ले में डेढ़ साल पहले एक बंदर के कूदने से जर्जर खंभा टूट कर नीचे लटक गया। इसके साथ ही जुड़े चार और पोल भी नीचे लटक गए। संयोग था कि सुबह होने से घटना उधर से आवाजाही कम थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बहरहाल सूचना पर बिजली निगम के लोग वहां पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद किया। तत्कालीन जेई अकबर अली की उपस्थिति में नया खंभा मंगाया गया। लेकिन डेढ़ साल बाद भी खंभा उसी अवस्था में है। खंभा धीरे-धीरे एक तरफ लटक गया है।
विज्ञापन

नहीं हटाए गए पुराने खंभे
विभाग ने कई जगहों पर जर्जर खंभों के स्थान पर दूसरा खंभा तो लगाया लेकिन पुराने खंभों को वहीं पर छोड़ दिया है। कलेक्ट्रेट चौराहे से नगर पालिका रोड और रैदोपुर रोड पर जर्जर खंभों के पास में ही दूसरा खंभा लगाकर उस पर लाइन शिफ्ट कर दी गई लेकिन जर्जर खंभों को हटाया नहीं गया। पुलिस लाइन के उत्तरी गेट के सामने लगा लोहे का खंभा नीचे से गल चुका है। दो- तीन साल से यही तरह है लेकिन इसको अभी तक बदला नहीं गया। इससे हाईटेंशन लाइन गई है।
डीएम कार्यालय के पीछे निर्वाचन कार्यालय गेट के पास लगे दो लोहे के खंभों में से एक खंभा जर्जर हो चुका है। खंभे में नीचे बड़ा होल बन गया है, लेकिन निगम इसे नहीं बदला नहीं है। बूढ़नपुर बाजार में लगे लोहे के खंभे का भी यही हाल है। चार सालों से पोल जर्जर है। इसके नीचे फल आदि की दुकानें लगती हैं। यहां खरीदारी करने सैकड़ों लोग आते हैं लेकिन निगम ने खंभा बदला नहीं है।
आजमगढ़- गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर बाजार में हाईटेशन लाइन के खंभे में बड़ा होल हो गया है। इस खंभे को बदलने का विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, कई महीना बीत गया लेकिन जर्जर खंभे को नहीं हटाया गया।
विभिन्न योजनाओं में लाइन खींचने और जर्जर खंभों को बदलने का काम चल रहा है। इसके लिए एक्सईएन और एसडीओ को निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर खंभे नहीं बदले गए हैं वहां भी जल्द बदला जाएगा। खाली पड़े जर्जर खंभों को हटाने का भी निर्देश दिया गया है। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें