फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ग्रामीणों ने कॉलेज घेर की मारपीट, थाने पहुंचा मामला

विज्ञापन
29 अहरौला में सकटपुर कॉलेज के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के सकटपुर स्थित बारहवीं तक संचालित एक निजी विद्यालय के दसवीं छात्रों के बीच हुई मारपीट ने बुधवार को भंयकर रूप ले लिया। कॉलेज खुलते ही प्रबंधक पर जाति विशेष की टिप्पणी का आरोप लगाते हुए दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुषों ने कॉलेज को चारों तरफ से घेर कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रबंधक ने कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मारपीट कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करने की कोशिश की। क्षेत्र के फुलवरिया निवासी मनोज पाल सकटपुर गांव में 12वीं तक निजी काॅलेज चलाते हैं। वहां पर छात्र-छात्राएं एक साथ इंटरमीडिएट तक की शिक्षा लेते हैं। मंगलवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के फुलवरिया टोल नाके के पास दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई थी।
शाम को घर पहुंच कर जब मारपीट की बात छात्र पवन और विपुल ने अपने परिजनों को बताया तो वे आक्रोशित हो गए और बुधवार की सुबह कॉलेज खुलते ही दोनों छात्रों के परिजनों के साथ खानपुर चंदू, सकतपुर, सजनी आदि गांवों के अनुसूचित गांव के लोग दर्जनों की संख्या में कॉलेज को घेर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जब इस घटना के बारे ने काॅलेज के प्रबंधक मनोज पाल से पूछा गया तो वह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगें। इसी बात से ग्रामीण उग्र हो गए और काॅलेज में घुस कर कुर्सी मेज तोड़ने के साथ ही मारपीट शुरू कर दिए। रोकने आए काॅलेज के प्रबंधक के पुत्र दिव्यांशु को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रबंधक मनोज पाल और उनकी महिला सहयोगी विभा श्रीवास्तव ने कमरे में घुस कर अपने को बंद कर लिया। इसके बाद सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, रवींद्र पांडेय उप निरीक्षक श्याम कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस प्रबंधक व विभा श्रीवास्तव को भीड़ से बचाकर थाने पर ले गई। इसके बाद बड़ी संख्या में भीड़ थाने पर भी पहुंच गई। भीड़ को देखते हुए थाने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। शाम तक भीड़ थाने पर जमी रही वहीं, थाने के अंदर कुछ लोगों को बुलाया गया तो भीड़ थाने में जाने लगी। हालांकि पुलिस ने सबको अंदर जाने से रोका तो नोक झोंक भी हुई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने पर डटे थे और एक दूसरे पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा रहे थे।
दोनों पक्षों को पुलिस ने शांत कर दिया है। घटना की सत्यता और कारणों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे विधि सम्मत कार्रवाई होगी।- प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष अहरौला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें