फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनी

Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
bhu hospital
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ब्लास्ट की घटना की जांच के लिए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी है। उनके निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी में फोरेंसिक के साथ हर क्षेत्र के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन



कुलपति ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को हाल जाना। उन्होंने घायलों को सभी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराने का निर्देश दिया है। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बना दी गई है। शाम को एक बार पुन: नई इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का हाल जानने पहुंचे। उनके साथ आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला, एमएस डॉ. उपाध्याय, प्रो. आनंद कुमार आदि शामिल रहे।

  शनिवार को जिस वक्त इमरजेंसी में घटना हुई उस वक्त वहां पर मेडिकल अफसर के तौर पर डॉ. डीपी सिंह की ड्यूटी थी। पैरा मेडिकल स्टाफ में कई सिस्टर भी ड्यूटी पर थीं। इसमें सिस्टर सुषमा रीता लाल गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स सीमा सिंह और वार्ड ब्वाय संदीप यादव भी गंभीर रूप से घायल हैं। डॉ. एसके सिंह, डॉ. दीप्तिमान सिंह और डॉ. भारती भी मौके पर पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों को इमरजेंसी से बाहर निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें