फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जुलाई की शुरुआत में अगस्त जैसी उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मानसून का प्रभाव कम होते ही बनारस में उमस वाली गर्मी ने बेहाल कर दिया है। जुलाई की शुरुआत में अगस्त महीने जैसी उमस भरी गर्मी हो रही है। तीन दिन से बनारस में बारिश न के बराबर हुई है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में अगले 5-7 दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं अगले दो दिन तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अभी तक बनारस में 1 जून से 4 जुलाई के बीच 152 मिलीमीटर तक बारिश हुई है, जो कि सामान्य 122 मिमी से 25 फीसदी ज्यादा है। वहीं मानसून से 145 मिमी बारिश हुई। जुलाई महीने में औसत बारिश का आंकड़ा 299 मिमी है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की द्रोणी यूपी से थोड़ी दूर है, ऐसे में बारिश में कमी आई है, हालांकि मानसून कहीं दूर नहीं गया है। जल्द ही बनारस में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें