फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन, पेटीएम से दक्षिणा

Tue, 13 Dec 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डीरेका मैदान में पीएम के कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को डीरेका, इंटर कॉलेज ग्राउंड में आएंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा की ओर से सोमवार को डीरेका मैदान में कार्यक्रम स्थल पर भूमिपूजन किया गया। मुख्य यजमान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि रहे। इस मौके पर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने पुरोहित अखिलेश शुक्ल को पेटीएम से दक्षिणा दिया। उधर देर शाम ग्राउंड पर मंच आदि बनाने के लिए बांस-बल्ली गिराया जाने लगा।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि डीरेका से प्रधानमंत्री जनता को संदेश देंगे कि आर्थिक तंगी केवल जनता के लिए नहीं बल्कि उनके लिए भी है। डीरेका में पीएम बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के अलावा बीएचयू में आयोजित संस्कृति महोत्सव में भाग लेंगे। वहीं पर विशिष्टजनों से मुलाकात भी करेंगे। साथ ही लालपुर स्थित बुनकरों के सेंटर और कबीरनगर में आईपीडीएस का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का खाका तैयार किया जा रहा है। तकरीबन 20 हजार लोगों के साथ बैठक होने का अनुमान है।  भूमि पूजन के कार्यक्रम में अशोक तिवारी, मनीष कपूर, जयनाथ मिश्र, प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी, मोहितोष नारायण सिंह, रूपेश पांडेय, नीरज पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, अनूप जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें