द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज के मंच पर अभय और अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र अभय कुमार शर्मा ने एक टीवी शो में अभिनेता अक्षय कुमार का दिल जीत लिया। अपनी मिमिक्री और अपने जोक से उसने न सिर्फ अक्षय कुमार को खूब हंसाया बल्कि द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज के टॉप 12 फाइनल में सीधे अपनी जगह बनाने में कामयाब भी हो गए हैं।
एमए राजनीति विज्ञान का प्रथम वर्ष का छात्र अभय कुमार शर्मा दृष्टिबाधित है लेकिन उसके हौसलों में जरा भी कमी नहीं है। पढ़ने लिखने के साथ ही उसमें कॉमेडी की जबरदस्त प्रतिभा है। अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन में उसकी विशेष प्रस्तुतियां होती रही हैं।
स्टार प्लस में हाल ही शुरू हुए द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज के लिए हाल ही में अभय कुमार ने ऑडिशन दिया। ऑडिशन राउंड में ही उसने अपने शानदार कॉमेडी की कला से निर्णायकों का दिल जीत दिया जिसमें खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार भी शामिल थे।
बता दें कि इंडियन टेलीविजन का सबसे फेमस कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज' 9 साल बाद एक बार फिर दर्शकों को लोटपोट करने आ गया है। 30 सितंबर से द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज का प्रसारण शुरू हुआ है। इस शो में वाराणसी के तीन युवाओं ने ऑडिशन दिया था।