मंडलायुक्त ने प्रस्तुतीकरण में बताया कि स्मार्ट सिटी कंपनी के सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के तौर पर विकसित किया गया। कंटेनमेंट जोन की घेराबंदी समेत सभी कामों के लिए संबंधित विभागों की डेस्क बनाई गई। होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए और टेली मेडिसिन के लिए भी कमांड सेंटर में अलग डेस्क बनाई गई। सभी विभागों की टीम के काम की रोजाना समीक्षा के साथ जवाबदेही तय की गई। इसके साथ ही कोरोना टीका करण का ग्राफ भी तेजी से बढ़ाया गया।
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने इराक के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष वीडियो के जरिये भी हर प्रयासों की जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में काशीवासियों के साथ उनके लगातार संवाद संकट के समय में भी सकरात्मक माहौल बना रहा।
मंडलायुक्त ने अपने प्रस्तुतीकरण में काशी के सेवाभाव की भी विस्तार से जानकारी दी। बताया कि लोगों ने सामुदायिक रसोइयोें के माध्यम से हर जरूरतमंद तक भोजन और दवा पहुंचाई। हर व्यक्ति मदद के लिए तैयार खड़ा था और प्रशासनिक समन्वय से वाराणसी में क्राइसेस मैनेजमेंट को बखूभी निभाया गया।