फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव मंदिर के शिखर की सुनहरी आभा से आस्था चढ़ी परवान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर/ वाराणसी। मार्कंडेय महादेव मंदिर धाम देश के पर्यटन के नक्शे पर नया आयाम लिखेगा। सोमवार को मंदिर के स्वर्णिम शिखर का लोकार्पण हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सपरिवार रुद्राभिषेक करने के बाद स्वर्ण शिखर का अनावरण किया। अनावरण के बाद सुनहरी आभा से चमचमाता हुआ मंदिर का शिखर दूर से ही श्रद्धालुओं की आस्था को परवान चढ़ा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को अनावरण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय ने कहा कि यह पवित्र तीर्थ स्थल आने वाले समय में भारतीय पर्यटन के नक्शे पर स्थापित होने जा रहा है। यह स्थल गंगा पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र बन रहा है। भारतीय हस्त शिल्प से प्रशिक्षित काशी के कारीगरों ने एक साल में निर्बाध रूप से शिखर को स्वर्णमंडित करने का कार्य किया। हस्तशिल्पी सोनू कुमार के नेतृत्व में ताम्रपत्रों पर महीन नक्काशी की गई है। मंदिर के शिखर की शैली को यथावत रखते हुए परत चढ़ाई गई है। तांबे के ऊपर सोलर गोल्ड की पतर चढ़ाई गई। इसके ऊपर कोटिंग की गई है जिसके कारण 25 साल से अधिक समय तक इसकी चमक यथावत बनी रहेगी। तांबे की चादर की उम्र की समयावधि का आंकलन नहीं किया जा सकता हजार दो हजार वर्षों तक इसके स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं होता है। जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि 18 गेज मोटा दो हजार किलो तांबे की परत मंदिर के मुख्य शिखर पर चढ़ाई गई है। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने पहुंचे असंख्य भक्तों ने मंदिर शिखर के नव्य स्वरूप का दर्शन कर आत्मविभोर हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी विनीत सिंह, डॉ. राकेश उपाध्याय, संजय सोनकर, अखंड सिंह, सुरेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, फौजदार शर्मा, रामजी मौर्य, भोला उपाध्याय, मंजीत सिंह, जय प्रकाश पांडेय, उपेन्द्र बाबा, नवीन अग्रवाल, सुधीर सिंह उपस्थित रहे। अनावरण के दौरान पुजारी शिवशंकर पांडेय और राजेश गिरी ने अनुष्ठान पूर्ण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें