फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से महकी महामना की बगिया, दीपों से जमगमाया मालवीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में आयोजित मालवीय जयंती समारोह के तहत शनिवार को तीन दिवसीय मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी में लगे फूलों से मालवीय भवन सहित महामना की बगिया महक उठी। इसके साथ ही शाम को मालवीय दीपावली भी मनाई गई। इसमें मालवीय भवन सहित अन्य जगहों पर दीप जलाए गए, जिससे मालवीय भवन भी जगमग हो उठा।
विज्ञापन

पहले दिन पुष्प प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इसमें 647 प्रतिभागियों की ओर से 7987 वेरायटी लगाई गई है, जो पिछले साल से अधिक है। बीएचयू के प्रभारी वीसी प्रो. वीके शुक्ला ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही यहां फूलों की अलग-अलग वेरायटी के साथ ही स्टालों पर पहुंचकर साग-सब्जियों, फलों के उत्पादन आदि कर जानकारी भी ली।
तीन दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी में गुलदावदी के गमलें एवं फूलों के संग्रह, कोलियस के साथ ही विभिन्न प्रकार के पौधें एवं रंगीन पत्तियों के समूह लगाये गये है। गुलदावदी के कटे फूल, गुलाब के कटे फूल, लीलियम, जरबेरा, कार्नेषन, ग्लैडियोलस, रजनीगंधा, बर्ड ऑफ पैराडाइज, गेंदा, गुलाब आदि फूलों की वेरायटी लोगों के आकर्षण के केंद्र रहे। इस दौरान फूलों से बनी रंगोली, सुकर्तन कला (टॉपियरी) बोनसाई और हरी पत्तियों के संग्रह भी देखने को मिले।
विज्ञापन

बीएचयू समेत सरकारी विभागों की टीम शामिल
सचिव प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के अन्य विभाग/छात्रावास/उद्यानों के साथ-साथ 39 जीटीसी छावनी परिषद, उप-निदेशक उद्यान वाराणसी, जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर (भदोही), चंदौली एवं मऊ, बनारस रेल कारखाना, केंद्रीय कारागार, जिला कारागार, स्थानीय नर्सरी और होटल की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। आम लोगों के लिए प्रदर्शनी 27 दिसंबर तक शाम छह बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में यह रहे आकर्षण के केंद्र
मालवीय जी पर आधारित वास्तुकला के नमूने
मानव पक्षी एवं जल प्रपात आदि
गुलाब के फूलों की वेरायटी
किंग आफ द शो - टॉप सीक्रेट
क्वीन आफ द शो - लेमन ग्लो
प्रिंस आफ द शो - अलिंका
प्रिंसेस आफ द शो - पिंक फेंटसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें