फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

Thu, 28 Jan 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस लाइन में लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अनुराग आर्या और स्नेहा तिवारी परेड कमांडर थीं।
विज्ञापन

शानदार परेड के लिए यातायात पुलिस की टोली को प्रथम, महिला पुलिस टोली द्वितीय एवं नागरिक पुलिस की टोली को तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र पटेल ने उन्हें शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा मुख्य आरक्षी  बीरा राम, मुख्य आरक्षी राजकुमार सिंह को सराहनीय सेवा के लिए (पदक एवं प्रशस्ति पत्र) प्रदान किया गया।
उप निरीक्षक हरिकेश राय, आरक्षी चालक शुभ नारायण पांडेय, आरक्षी चालक दुर्गविजय सिंह, आरक्षी अमर बहादुर सिंह को डीजीपी द्वारा सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया।
 क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मियों द्वारा अदम्य साहस एवं जनपद में विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर सौहार्द एवं शांति व्यवस्था में सहयोग करने वाले इन नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 विभिन्न विद्यालयों के बच्चों  द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिमनास्टिक एवं पीटी परेड का शानदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेनीपुर को प्रथम, माध्यमिक विद्यालय चोलापुर को द्वितीय और कस्तूरबा बालिका इण्टर कालेज को तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान आईजी जोन एसके भगत, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, डीआईजी रेंज डा. संजीव गुप्ता डीएम राजमणि यादव, जिला जज, एसएसपी आकाश कुलहरि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें