फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के पांच स्तरीय घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री

Sun, 23 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में मोदी
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के साथ ही हाल ही में सूबे से हुई 12 नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन को लेकर केेंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। प्रधानमंत्री काशी में एसपीजी के अभेद्य सुरक्षा घेरे के साथ ही नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) के कमांडो, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस और केंद्र व राज्य की खुफिया एजेंसियों के जवानों की निगरानी में रहेंगे। डीरेका स्थित हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, गेस्टहाउस और बाबतपुर एयरपोर्ट को शनिवार की सुबह से एसपीजी ने अपनी निगरानी में ले लिया। वहीं, बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्क्वॉड और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट भी पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सोमवार को एयरफोर्स के तीन हेलीकॉप्टर के साथ डीरेका स्थित खेल मैदान पर उतरेंगे। इसके मद्देनजर शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एयरफोर्स के एक हेलीकॉप्टर कोे डीरेका स्थित तीन अलग-अलग हेलीपैड पर पांच-पांच मिनट के अंतराल में लैंड कराने का पूर्वाभ्यास किया गया। डीरेका परिसर स्थित पानी की टंकियों को वॉच टॉवर बनाया गया है, कार्यक्रम स्थल और आसपास सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, सभी ऊंची इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात कर दी गई है। रविवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस और केंद्र व राज्य की पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को मंडलायुक्त और आईजी जोन डीएलडब्ल्यू स्थित सिनेमा हाल में संबोधित करेंगे।

इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर डीएलडब्ल्यू तक प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल होगा। शनिवार सुबह से बाहरी जिलों की फोर्स का पुलिस लाइन में आना जारी रहा। सभी को ड्यूटी कार्ड वितरित किया गया। आईजी जोन एसके भगत ने अधीनस्‍थों को निर्देश दिया कि कहा कि सुरक्षा कर्मियों को कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें