मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी का फर्स्ट पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनावत ने गुरुवार शाम वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर अपनी वाली फिल्म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च किया। मणिकर्णिका के 20 फुट लंबे पोस्टर के लॉन्चिंग के अवसर पर फिल्म से जुड़े बॉलीवुड सितारों का जमघट लगा।
फिल्म का स्क्रीन प्ले और डायलॉग लिखने वाले गीतकार प्रसून जोशी, संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय की जोड़ी के अलावा मिस्टर कमाल जैन, निर्देशक राधाकृष्णा मौजूद थे। बता दें कि फिल्म मणिकर्णिका रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और पराक्रम पर आधारित है।
कंगना रनावत इस लीड रोल में हैं। इस फिल्म में वह रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्मकारों ने बनारस को इसलिए चुना है क्योंकि यहीं पर रानी लक्ष्मीबाई का एक मराठी ब्राह्मण परिवार में साल 1828 में जन्म हुआ था।
इस अवसर पर फिल्म निर्देशक राधाकृष्णा ने कहा कि फिल्म की शुटिंग वाराणसी और मध्य प्रदेश में होगी। कंगना रनावत ने कहा कि इस तरह का रोल करना मेरा सपना था। आज मेरा सपना अब सच होने जा रहा है। कंगना रनावत बुधवार को ही वाराणसी आ गई थीं।