लोहता। थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में सोमवार रात चोरों ने चोरी की। वारदात के समय पूरा परिवार बरामदे में सो रहा था। भवन स्वामी पावरलूूम मशीन के कारखाने पर सोने गया था। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
निवासी ओंकार सिंह ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह कारखाने में सोने चले गए थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ गए और कमरे में प्रवेश किया। आलमारी की चाबी ऊपर ही रखी थी, जिसे खोलकर चोर ने दो लाख रुपये और सोने के गहने चुरा लिए। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन किया। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। संवाद