फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ईडी की छापेमारी, करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर रांची ले गई

Sat, 12 Sep 2020 01:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

रांची से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को वाराणसी के मलदहिया क्षेत्र में छापा मारकर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की शिनाख्त रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी अरगोरा के जनता फ्लैट स्थित एमएसएस एंड हेल्थकेयर आयुर्वेद ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन राकेश कुमार पोद्दार के तौर पर हुई है। ईडी के अधिकारियों ने आरोपी को अदालत में पेश किया और फिर ट्रांजिट रिमांड पर रांची लेकर चले गए।

विज्ञापन


झारखंड के रांची में हरमू स्थित एमआईजी कॉलोनी में एमएसएस एंड हेल्थकेयर आयुर्वेदिक ट्रस्ट था। इस ट्रस्ट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी कर पैसे कमाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मुकदमा दर्ज किया और ट्रस्ट के सारे बैंक खाते फ्रीज करते हुए नकदी जब्त कर ली।


इस मामले में ईडी को चार लोगों की तलाश है, जिसमें से एक राकेश कुमार पोद्दार था। ईडी की टीम ने चेतगंज थाने की पुलिस को बताया कि मलदहिया स्थित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के पते पर राकेश कुमार पोद्दार रह रहा है। चेतगंज थाने की पुलिस के सहयोग से ईडी की टीम राकेश को गिरफ्तार कर रांची ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें