फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उर्वशी और याना की जोड़ी ने प्रदेश में काशी को बनाया बैडमिंटन चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को वाराणसी मंडल की उर्वशी सोनकर और याना के बेहतरीन ड्रॉप शॉट, स्मैश और नेट गेम ने उनको प्रदेश चैंपियन का खिताब दिला दिया।
विज्ञापन

बरेली में चल रही इस प्रतियोगिता के अंडर 17 (जूनियर) बालिका वर्ग के फाइनल में उर्वशी सोनकर और याना गुप्ता की जोड़ी ने अयोध्या मंडल की कीर्ति सिंह और तनु पाल की जोड़ी को 15-8, 15-5 पॉइंट से पराजित कर डबल्स का खिताब जीत लिया। सेमीफाइनल में उर्वशी सोनकर और याना गुप्ता की जोड़ी ने सहारनपुर मंडल की प्रगति और आयशा खान की जोड़ी को 15-9,15-5 पॉइंट से पराजित किया। इस जीत के साथ उर्वशी सोनकर और याना गुप्ता की जोड़ी को नेशनल का टिकट मिल गया। बैडमिंटन की नेशनल चैंपियनशिप 15 से 19 दिसंबर तक बरेली में खेली जाएगी। उर्वशी सोनकर विकास इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें