सेवापुरी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत जगापट्टी में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण शुक्रवार को रोहनिया विधायक डाॅ. सुनील पटेल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि गांव के बच्चों को भी शहर जैसी आधुनिक शिक्षा मिले। यह लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित होगी। जगापट्टी ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि लाइब्रेरी में कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, वाई-फाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें उपलब्ध हैं। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी श्याम नारायण, राजपति सिंह, राकेश सिंह, विनोद पटेल मौजूद रहे।