फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन दिन तक पकड़ते रहे, फिर भी पीएम फ्लीट के सामने आया कुत्ता

Sat, 24 Feb 2024 04:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट रहा। वहीं, लंका चौराहे पर पीएम की फ्लीट के बीच अचानक कुत्ता आ जाने के कारण कार की रफ्तार धीमी कर दी गई थी।
विज्ञापन
काफिले के सामने कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर बीते तीन दिन तक नगर निगम ने पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान 49 पशुओं को कांजी हाउस भी भेजा गया। बावजूद पीएम की फ्लीट में लंका चौराहे के पास एक कुत्ता आ गया, जिसकी वजह से उनके काफिले की गाड़ी की रफ्तार धीमी हो गई।

विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से हिदायत दी थी कि पीएम के कार्यक्रम में कोई पशु सड़क पर न आए। बावजूद काफिले के बीच कुत्ता आ गया। वहीं, निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि पीएम की फ्लीट में डॉग नहीं आया था। उनके आगमन के पूर्व आने वाली डमी फ्लीट के सामने आया था। हम लोगों का पूरा फोकस हेलीपैड और मूर्तियों के आसपास था, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई जानवर न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें