उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज वाराणसी दौरे पर आएंगे इस दौरान बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के साथ ही अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को काशी आएंगे। उपमुख्यमंत्री नई दिल्ली से दोपहर 1.55 बजे चलकर 3.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां आने के बाद वह सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे।
विज्ञापन
यहां बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद उपमुख्यमंत्री अमर उजाला की ओर से होटल क्लार्कस में आयोजित प्राइड आफ पूर्वांचल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेंगे।