फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: बाबा की मंगला आरती में सिपाही ने किया महिला श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार

Sun, 03 Apr 2022 09:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शनिवार की भोर में मंगला आरती के बाद पांच बजे मंदिर में तैनात सिपाही ने दैनिक दर्शनार्थियों के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया। इसके चलते परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और कई महिलाएं गिरकर चोटिल हो गईं।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के दौरान महिला श्रद्धालुओं के साथ मंदिर में तैनात सिपाही द्वारा दुर्व्यवहार और धक्कामुक्की का मामला सामने आया है। मंगला आरती के बाद हुई घटना के दौरान अफरा-तफरी मचने से कई महिलाओं को चोट लगी है। सिपाही के दुर्व्यवहार से आहत श्रद्धालुओं ने गेट नंबर चार पर धरना प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचे सीओ के समझाने पर सभी शांत हुए।

विज्ञापन


शनिवार की भोर में मंगला आरती के बाद भोर में पांच बजे मंदिर में तैनात सिपाही ने दैनिक दर्शनार्थियों के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किया। इसके चलते परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और कई महिलाएं गिरकर चोटिल हो गईं। महिलाओं ने जब विरोध जताया तो सिपाही ने बांहें चढ़ाते हुए मंदिर के बाहर देख लेने की धमकी भी दी।

घटना से आक्रोशित महिला श्रद्धालु गेट नंबर चार पर धरने पर बैठ गईं। महिला श्रद्धालुओं ने घटना की शिकायत सीओ भाष्कर शर्मा से की। सीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो इसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें