बीएचयू अस्पताल के बाहर अनुराग के दोनो लड़के
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी की रविंद्रपुरी कॉलोनी स्थित संसदीय कार्यालय के गेट पर शुक्रवार को जनसुनवाई के बाद एक युवक जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी (बीएचयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकरण के अनुसार लोहता थाने के बखरिया गांव का अनुराग सिंह अपने बेटे के साथ प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय गया था।
अनुराग के अनुसार, हरहुआ क्षेत्र स्थित एक वाहन एजेंसी का मालिक पैसा लेने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं दे रहा था। इस संबंध में उसने हर जगह शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अनुराग अपने छोटे बेटे के साथ पीएम के संसदीय कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने गया था।