फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brain TB: वाराणसी में तेजी से बढ़ रही ब्रेन टीबी की बीमारी, रिम्स के डायरेक्टर बोले- सावधानी बेहद जरूरी

Sun, 26 Jun 2022 12:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से दो दिवसीय सेमिनार में भाग लेने आए रिम्स (रांची इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस) के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बातचीत में बताया कि ब्रेन टीबी के मरीजों को एक साल तक चिकित्सक की सलाह पर दवा लेते रहना चाहिए।
विज्ञापन
 रिम्स के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सामान्य टीबी के साथ ही अब ब्रेन टीबी की बीमारी भी बढ़ती जा रही है। इसमें मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के बाद टीबी के बैक्टीरिया का दुष्प्रभाव तेजी से दिखने लगता है। इससे ब्रेन टीबी की बीमारी भी बढ़ने लगती है।
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से दो दिवसीय सेमिनार में भाग लेने आए रिम्स (रांची इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस) के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बातचीत में बताया कि ब्रेन टीबी के मरीजों को एक साल तक चिकित्सक की सलाह पर दवा लेते रहना चाहिए।

डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि सामान्य टीबी में मरीजों को छह महीने तक नियमित दवा चिकित्सक की सलाह पर लेते रहना चाहिए, लेकिन ब्रेन टीबी के मरीजों को जो डब्ल्यूएचओ की ओर से गाइड लाइन 2016 में तैयार कराई गई है, उसके अनुसार एक साल तक नियमित दवा लेनी होगी। यह जानने की बहुत जरूरत है कि टीबी की बीमारी किसी को भी हो सकती है। ऐसा इसलिए कि बचपन से ही सामान्य टीबी के बैक्टीरिया किसी न किसी रूप में प्रभावी होते हैं लेकिन वह नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
विज्ञापन

 

खून के रास्ते ब्रेन टीबी के मरीजों में पहुंचता है बैक्टीरिया
डॉ. प्रसाद ने बताया कि सामान्य टीबी खांसने और बैक्टीरिया से हवा से फैलता है, लेकिन ब्रेन टीबी के मरीजों में शरीर में ब्लड के रास्ते पहुंचता है। किसी वजह से जब भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है तो इसके उभरने का खतरा अधिक रहता है। ब्रेन टीबी में भी 30-40 प्रतिशत जान जाने का खतरा रहता है। कोरोना के दौर में भी जिन लोगों को ब्रेन टीबी हुआ उन्हें जरूरी स्टेरॉयड भी दिया गया।
विज्ञापन

टीबी ग्रसित 30 प्रतिशत मरीज ब्रेन टीबी के

बीएचयू के न्यूरो वार्ड में भी ब्रेन टीबी के 30 से 40 प्रतिशत मरीज हैं। यह भी जानना जरूरी है कि जिसको सामान्य टीबी पहले हुआ है, उसमें ब्रेन टीबी का खतरा अधिक रहता है। सिरदर्द, बुखार, उल्टी, बेहोश हो जाना आदि इसके लक्षण हैं। कोरोना के बाद ब्रेन टीबी से ग्रसित होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी ऐसा हुआ है कि नहीं इस पर शोध की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें